Voice of Eastern India

पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार के सामने रखीं ये मांगें


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना :
पटना में देह व्यापार का विरोध करने वाले बंटी यादव की हत्या के बाद जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग 

मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय मिलना चाहिए। इस बीच, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच जारी है।

माफियाओं से मिली है पुलिस 

जितने भी शराब माफिया हैं, बालू माफिया हैं, दारू माफिया है, सेक्स रैकेट चलाने वाले माफिया है, पुलिस यही चारों धंधा चलाती है और वसूली करती है। आम आदमी की सुरक्षा थाना नहीं करेगी, चार्ज सीट नहीं होगा, स्पीड ट्रायल नहीं होगा, इस परिवार के लिए एक घोषणा तक सरकार द्वारा नहीं किया गया..! सरकार द्वारा एक नौकरी की बात नहीं की गई। अभिलंब ट्राइल करके दोषियों को फांसी देना होगा..! जो बीसी है वह जल्लाद है और बंटी को तड़पा तड़पा कर मारा है..! खौफनाक मौत बीसी की होनी चाहिए।

सरकार से एक करोड़ रुपये देने की अपील 

इसके अलावा पप्पू यादव ने परिवार को एक करोड़ रुपए सरकार की तरफ से घोषणा करने की मांग की। जो बेटी विधवा हुई है उसको नौकरी हर कीमत मिलनी चाहिए। इस परिवार की सुरक्षा आवेदन पर 72 घंटे के अंदर बीसी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। बंटी के नाम में यादव टाइटल लगे होने की वजह से सरकार के किसी मंत्री ने नहीं बोला है। घटना की पूरी इंक्वायरी हो और इसमें शामिल दोषियों को फांसी की सजा हो।  

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.