Voice of Eastern India

पूरे बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, 13 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है और बेगूसराय में सुबह-सुबह बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है। पटना समेत 13 जिलों में तेज बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 25 जिलों में यलो अलर्ट है। 

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान खगड़िया, समस्तीपुर, सासाराम और जमुई में झमाझम बारिश हुई। वहीं, औरंगाबाद में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहे।

अभी भी सामान्य से कम हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जून तक बिहार में मानसून सीजन के दौरान 87.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य औसत वर्षा 163.3 मिमी होती है। इस तरह राज्य में अब तक सामान्य से 46 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षा की गतिविधि में तेजी आई और कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा उत्तर और उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में रिकॉर्ड की गई।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.