Voice of Eastern India

फुलवारी शरीफ में जमीन कारोबारी की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग 



पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर में जमीन कारोबारी मोहम्मद आसिफ शाह उर्फ छोटू (35) को गोली मार कर हत्या कर दी गई।




सांकेतिक तस्वीर

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर में गुरुवार देर शाम जमीन कारोबारी मोहम्मद आसिफ शाह उर्फ छोटू (35) को गोली मार कर हत्या कर दी गई। चार अपराधियों ने मिलकर इस उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने उन्हें पटना एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद आसिफ शाह ईसापुर के मुर्गिया टोला के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वे गुरुवार देर रात घर से निकलकर पुरानी मस्जिद के पास अंडा खाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां आए और उन पर गोली चला दी।

एक गोली उनकी पीठ में लगी और वे मौके पर गिर पड़े। लोगों ने फुलवारी शरीफ थाने को सूचना दी। गोली चलाने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्स पटना ले गई। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-1 नारायण उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कराई। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

एएसपी ने बताया कि मोहम्मद छोटू को एक गोली लगी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जमीन कारोबारी से जुड़ी किसी पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.