Voice of Eastern India

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप, कहा- जीविका दीदीयों का इस्तेमाल…


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा आरोप लगाया है। रविवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि चुनाव में एक बार फिर से जीविका दीदियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जीविका दीदियां बीजेपी के पक्ष में काम कर रही हैं।

इस बारे में हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है। पटना डीएम ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मतदाता जागरूकता अभियान वाली जो तस्वीर साझा की है उसमें जीविका दीदियों के साथ बीजेपी का झंडा है।

साल 2025 के विधानसभा चुनाव में भी जीविका दीदीयों का इस्तेमाल किया गया था। हम आज फिर चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने वाले हैं। अगर 24 घंटे में पूरी चुनावी प्रक्रिया से जीविका को दूर नहीं किया गया तो हम चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठेंगे। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बीजेपी बांकीपुर में चुनाव हार रही है, इसीलिए तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर रही है। 

प्रशांत किशोर ने तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भी सवाल खड़े किए। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में सभी दलों से जुड़े लोग चाहते हैं कि जन सुराज की जीत हो। तेज प्रताप यादव ने जन सुराज को समर्थन देने का ऐलान किया और रात में ही उनकी गिरफ्तारी हो गई। वह छात्रों के प्रोटेस्ट में गए थे लेकिन उन्हें ही गिरफ्तार करके क्यों जेल भेजा गया। दिल्ली में जो कुछ हुआ है वह जनता के दबाव का ही परिणाम है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। आगे और भी बहुत कुछ होगा। लोकतंत्र में जवाबदेही तय होना जरूरी है। 

CJP के बिहार में आंदोलन करने के ऐलान पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जो भी इस सरकार के खिलाफ लड़ना चाहते हैं उनको हमारा समर्थन है। इस देश में विपक्षी दल कमजोर हो सकते हैं लेकिन विपक्ष कमजोर नहीं है। यह बात छात्रों के आंदोलन ने साबित की है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.