न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 30 जुलाई 2026 को तीन राज्यों की तीन विधानसभा उपचुनाव के सोमवार को नतीजे आने वाले हैं. मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. सभी विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
बता दें कि बिहार की बैंकीपुर विधानसभा की सीट BJP के नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है. वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती बैंक घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित होने से खाली हुई है. वहीं गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट BJP विधायक योगेशभाई नरंदास पटेल के निधन से खाली हुई थी.
बता दें कि 30 जुलाई को हुए मतदान में बांकीपुर में 35 फीसदी से भी कम मतदान हुआ. इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लेकिन मुख्य मुकाबले में बीजेपी, आरजेडी और जन सुराज के प्रत्याशी हैं. बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा यहां से किस्मत आजमा रहे हैं. उनके ऊपर इस प्रतिष्ठित सीट की प्रतिष्ठा दांव पर है. यहां पहले BJP ने अभिषेक कुमार सिन्हा “बंटी” को टिकट दिया था, लेकिन नामांकन के 1 दिन बाद उन्होंने “पारिवारिक कारणों” से नाम वापस ले लिया था. RJD ने रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. 2025 के विधानसभा चुनाव में वह इसी सीट से दूसरे नंबर पर थीं. बांकीपुर के मुकाबले को जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने रोचक बना दिया है. वह खुद चुनाव मैदान में उतरे हैं। वह पहली बार किसी चुनाव में उतरे हैं.
यह भी पढ़ें: झारखंड के अधिकांश जिलों में जारी रहेगा तेज बारिश का दौर, वज्रपात की भी होंगी घटनाएं*
