Voice of Eastern India

बिहार कैबिनेट की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार कैबिनेट की अहम बैठक 8 जुलाई को बुलाई गई है। इस दिन शाम 5:00 बजे मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में इस बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे।  

कई एजेंडे होंगे पास 

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की इस बैठक में विभिन्न विभागों के अहम एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगने की भी संभावना जताई जा रही है। 

हो सकते है कई अहम फैसले 

खबर मिली है कि कैबिनेट की बैठक में विकास, वित्त और प्रशासन से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसको लेकर सभी मंत्रियों और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना जारी कर दी गई है। 

कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद 

बैठक की सूचना मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जारी की है। अब पूरे राज्य की नजर इस बैठक पर रहेगी क्योंकि इस दिन कैबिनेट के निर्णयों के बाद कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की भी उम्मीद है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.