Voice of Eastern India

बिहार में अपराध को लेकर DGP  का बड़ा खुलासा, कहा- यहां क्राइम के मामले…


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना:
बिहार में अपराध के मामलों में कमी का दावा किया गया है। गृह विभाग के मुताबिक हत्या के मामलों में 10.1%, डकैती में 31.32% और दंगा के मामलों में 18.97% की गिरावट दर्ज की गई है।

DGP विनय कुमार ने बताया कि डेढ़ साल में 22 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है, जबकि 26,574 और पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। अगले एक साल में भर्ती पूरी करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान के चलते अब बिहार का कोई भी जिला उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र नहीं है। साथ ही 600 थाना भवनों का निर्माण और डायल-112 के लिए 172 करोड़ रुपये की योजना पर काम चल रहा है।

नशे और मानव तस्करी को बड़ी चुनौती बताते हुए DGP ने कहा कि इसे रोकना सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है।

वहीं, भरत तिवारी मामले में न्यायिक जांच जारी है। अधिक बल प्रयोग के आरोपों की भी जांच हो रही है और AK-47 के इस्तेमाल से जुड़े पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.