Voice of Eastern India

बिहार में अभी और सताएगी गर्मी, 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : इन दिनों बिहार के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में चिलचिलाती धूप निकलने के साथ साथ गर्म हवाएं भी चल रही है। इस कारण हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है। जबकि पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बारिश जारी है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में हीटवेव और 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शाम होते ही तेज आंधी के साथ तेज बारिश भी होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

48 घंटे में होगी अच्छी बारिश 

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में गर्म हवा की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। पटना, गया, नालंदा समेत अन्य जिलों में लोगों को गर्मी और उमस से अभी राहत मिलने की संभावना ना के बराबर है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा भी चल सकती है। विभाग का कहना है कि 27 जून के बाद मानसून की गतिविधियां तेज होंगी। इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा बढ़ेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। जून के अंतिम सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। 

पटना का तापमान

पटना में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में शाम से लेकर रात के समय तक हल्की बारिश की संभावना है।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.