Voice of Eastern India

बिहार में दौड़ने लगी इलेक्ट्रिक बसें, अभी इन 6 शहरों में मिलेगी सेवा 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
पटना में आज सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार की PM e-Bus Sewa योजना के तहत आधुनिक इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का लोकार्पण किया है। इस योजना का उद्देश्य शहरों में सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। देशभर में चरणबद्ध तरीके से 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इन 6 शहरों में चलेगी ये बसें

बिहार में इस योजना के तहत कुल 400 एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जानी हैं। पहले चरण में करीब 200 बसों की शुरुआत की जा रही है। ये बसें पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया सहित छह प्रमुख शहरों में चलेंगी।

कम होगा ट्रैफिक का दबाव 

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन बसों में GPS ट्रैकिंग, डिजिटल टिकटिंग, CCTV, डीलक्स AC और Non-AC विकल्प के साथ महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस बारे में सरकार का कहना है कि इस पहल से शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, डीजल पर निर्भरता घटेगी और स्वच्छ एवं हरित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.