न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
संजय श्रीवास्तव/आरा: आरा शहर के अनाइठ स्थित वर्मा नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। बीएससी नर्सिंग सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट खराब आने से गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित स्टूडेंट्स ने कॉलेज से बाहर निकलकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप था कि कॉलेज में प्रत्येक सेमेस्टर परीक्षा मैनेजमेंट के नाम पर करीब 13 हजार रुपए लिए जाते हैं। इसके अलावा भी अलग-अलग मदों में राशि की वसूली की जाती है।
1 घंटे से ज्यादा सड़क जाम रहा लंबी गाड़ियों के कतार लग गई। नवादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची बहुत समझाने के बाद जाम को समाप्त कराया गया।
