न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह : BPSC की 2026 संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रिक्त पदों की अधियाचना मांगी गई है। इस कड़ी में सिविल, यांत्रिक और विद्युत सहायक अभियंता के पदों का आकलन होगा।
सभी विभागों को रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी देने का निर्देश जारी किया गया है। आरक्षण रोस्टर के अनुसार पदों की गणना और रोस्टर क्लीयरेंस कराने को कहा गया है। जानकारी मिली है कि विभागों से एक सप्ताह के अंदर अधियाचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के जरिए BPSC को रिक्त पदों की जानकारी भेजी जाएगी। इसके बाद BPSC संयुक्त विज्ञापन के माध्यम से सहायक अभियंताओं की भर्ती करेगा। यानी बिहार में सहायक अभियंता के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। पथ निर्माण विभाग ने सभी संबंधित विभागों को पत्र जारी कर प्रक्रिया को तेज कर दी है।
