बेगूसराय दुष्कर्म मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला है।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: बेगूसराय दुष्कर्म मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, बिहार के बेगूसराय में एक युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और शोषण की ऐसी जघन्य घटना हुई है, जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चहुँओर असुरक्ष, अन्याय और अत्याचार का माहौल है क्योंकि बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों की राज है।
बेगूसराय के एक होटल में लड़की के साथ मारपीट व दुष्कर्म की घटना पर बिहार की सियासत तेज हो गई है। RJD ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये हैं।
RJD का कहना है कि सूबे में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
बता दें कि बेगूसराय में लड़की को होटल में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं युवक ने मारपीट और रेप के बाद नग्न अवस्था में युवती का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र में एनएच के किनारे स्थित एक होटल की है। ये घटना 27 सितंबर की सुबह की है।
घटना के अगले दिन से पीड़िता थाने के चक्कर लगा रही थी, इसके बाद 28 सितंबर की देर रात नगर थाना में लड़की के बयान पर नगर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता कल अपने घर से निकली थी। थोड़ी दूर जाने पर उसकी पहचान का एक लड़का बाइक लेकर आया और उसे लेकर होटल चला गया। यहां लड़के ने युवती को दूसरे लड़के के हवाले कर दिया।
आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव का रहने वाला है। वो युवती को होटल के कमरे में ले गया और बंद कर दिया। इसके बाद युवती के साथ जमकर जूते चप्पल और लात घूंसों से बेहरमी से पिटाई की गई। इस दौरान लड़की बार-बार गुहार लगाती रही, लेकिन लड़का उसकी बेरहमी से पिटाई करता रहा। युवती ने बचने की कोशिश की, लेकिन युवक उसे लगातार पीटता रहा। बाद में बदहवास स्थिति में पड़ी युवती के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई, युवक ने लड़की का रेप करने के बाद उसे गन्न अवस्था में डालकर वीडियो बनाया और फिर पिटाई और नग्न अवस्था का वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता सोमवार की देर शाम नगर थाना पहुंची है और उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
