भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह के कार्यक्रम में मची भगदड़, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां
डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़
एक्सक्लूसिव
देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी और मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.
न्यूज़11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मगही स्टार रोशन रोही और भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में होड़ मच गई. देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी और मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.
हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला. भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं. पुलिस की कार्रवाई के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. रोशन रोही और डिंपल सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
संबंधित सामग्री
