न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: कल शनिवार को बिहार बंद के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी युवा सड़कों पर उतरे. इसी बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरन प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हुए टकराव में अन्य युवाओं के साथ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी हिरासत में लिया गया था. पटना पुलिस उन्हें कल देर शाम मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
मॉल से गिरफ्तार हुए तेज प्रताप
NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कल शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. तेज प्रताप यादव भी बंद के समर्थन में छात्रों के साथ पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे थे, जहां वह सड़क पर धरने पर बैठ गए थे. इसके बाद जब तेज प्रताप यादव छात्रों के साथ रामगुलाम चौक से डाक बंगला चौराहे की ओर मार्च करने लगे, तो एग्जिबिशन रोड के पास पुलिस ने उन्हें रोका और हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार कल शाम तेज प्रताप यादव पटना के एक मॉल में मौजूद थे. इसी दौरान पटना पुलिस की एक टीम भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
बताते चलें देशभर में चल रहे प्रदर्शन के बाद कल शनिवार दोपहर धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद देशभर में चल रहा आंदोलन शांत हो गया.
