Voice of Eastern India

विधान परिषद सदस्यों का शपथ


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : कल बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 1 जुलाई की शाम 4 बजे विधान परिषद के उप सभागार में सभी 10 नए एमएलसी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 

पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी नजर

बता दें कि इस बार शपथ ग्रहण समारोह की सबसे ज्यादा चर्चा दो नए चेहरों को लेकर है। भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह पहली बार विधान परिषद के सदस्य बनेंगे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी पहली बार एमएलसी के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए चुनाव और उपचुनाव का परिणाम 11 जून को घोषित हुआ था। सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे। 

एनडीए के 9, राजद का एक उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद के इस चुनाव में एनडीए ने 10 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार को भी सफलता मिली। बता दें कि जदयू से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद निर्वाचित हुए हैं। वहीं, भाजपा से पवन सिंह, संजय प्रकाश मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित ने जीत हासिल की है। लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी और राजद से सुनील सिंह को भी निर्विरोध चुना गया था। 

शुरू होगा राजनीतिक सफर का नया अध्याय

1 जुलाई को शपथ ग्रहण के साथ ही सभी नवनिर्वाचित सदस्य अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। मुख्य रूप से पवन सिंह और निशांत कुमार के राजनीतिक सफर का यह नया अध्याय माना जा रहा है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.