Voice of Eastern India

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी



शिक्षा सेवकों ने नियमावली में संशोधन कर शिक्षक का दर्जा और वेतनमान देने की मांग की है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
पटना के गर्दनीबाग में शिक्षा सेवक/तालीमी मरकज का चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है। शिक्षा सेवकों ने नियमावली में संशोधन कर शिक्षक का दर्जा और वेतनमान देने की मांग की है। 

जानकरी के अनुसार इनकी सेवा अवधि 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने और अनुकंपा का लाभ देने की मांग की जा रही है। 

फिर शिक्षा सेवकों को जन शिक्षा विभाग से हटाकर दोबारा सर्व शिक्षा अभियान में शामिल करने की मांग भी रखी गई है। 

संघ का आरोप है कि चार-पांच महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है। इन लोगों भिक्षाटन कार्यक्रम भी किया।

संघ ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक पटना में धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.