Voice of Eastern India

सबौर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
शंभू भगत / भागलपुर :
जिले में नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” के तहत सबौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

छापेमारी अभियान जारी 

बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार जिले में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जून गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि सबौर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है।

विशेष टीम का गठन

सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था) और सबौर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान मिर्जापुर निवासी राजेश कुमार (पिता- गोपाल यादव) को 10 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार कमल, पु.अ.नि. बमबम कुमार, स.अ.नि. नन्दकिशोर यादव, हवलदार दीपक सिंह व सिपाही आदित्य कुमार आदि शामिल थे।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.