Voice of Eastern India

सहरसा नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा निलंबित, 8.44 करोड़ की चार परियोजनाओं में मिली गड़बड़ी



सहरसा के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को निलंबित कर दिया गया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
सहरसा के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि उनके खिलाफ 8 करोड़ 44 लाख रुपये की चार बड़ी परियोजनाओं में गड़बड़ी का आरोप है। मामले की जांच के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। 

जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि चार बड़ी परियोजनाओं को 68 छोटी योजनाओं में बांटकर काम कराया गया है। कराने की बात सामने आई। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया से बचने के लिए योजनाओं को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा गया था। 

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में आरोपों को सही पाया है। इसके बाद बिहार सरकार ने प्रभात कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मगध प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय में निर्धारित किया गया है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.