Voice of Eastern India

स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस


न्यूज11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना डेस्क :
लखनऊ की घटना के बाद अब राजधानी पटना में भी स्कूलों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा एक्शन शुरू होने जा रहा है। 10 जुलाई से सरकारी और निजी स्कूलों में फायर सेफ्टी ऑडिट होगा। इसी कड़ी में हमने पटना के St. Xavier’s School का जायजा लिया और जाना कि यह स्कूल कितनी तैयारी का दावा कर रहा है। 

फायर सेफ्टी ऑडिट के लिए तैयार St. Xavier’s

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. के.पी. डॉमिनिक का कहना है कि उनका स्कूल फायर सेफ्टी ऑडिट के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि फायर एक्सटिंग्विशर की नियमित सर्विसिंग कराई जाती है। साथ ही स्कूल परिसर में एक नया और चौड़ा गेट तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बच्चों को सुरक्षित और तेजी से बाहर निकाला जा सके। 

शिक्षा विभाग का अहम  अभियान 

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फायर विभाग का यह अभियान काफी अहम माना जा रहा है। अब यह जांच बताएगी कि राजधानी के कितने स्कूल सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं और किन स्कूलों को अपनी व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.