Voice of Eastern India

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए।  उन्होंने स्टूडेंस से उनकी पेंटिंग, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर बात की। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा, अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा।

सीएम सम्राट चौधरी ने बच्चों के पेरेंट्स से भी बात की। साथ ही पेंटिंग करते नजर आए। वो सूरज की फोटो में कलर भरते दिखे। इस दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के साथ-साथ रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रा से उसके अंक पूछे। 300 में 189 अंक आने की जानकारी पर उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में और सुधार करना होगा। उन्होंने छात्रा को कम से कम 280 अंक लाने का लक्ष्य रखने की सलाह दी।

PTM के दौरान मुख्यमंत्री ने दूसरे बच्चों से भी उनके अंक और उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। एक छात्र के 179 अंक आने पर उन्होंने कहा कि अभी काफी सुधार की जरूरत है।

उन्होंने बच्चों से पूछा कि आगे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए वे क्या योजना बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8वीं से 12वीं तक का समय पढ़ाई की नींव मजबूत करने का महत्वपूर्ण दौर है। इस दौरान बच्चों को नियमित पढ़ाई और मेहनत पर ध्यान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के समय मोबाइल से दूरी बनानी होगी। मोबाइल का इस्तेमाल करना हो तो उसे सही तरीके से कैसे किया जाए, इस पर ध्यान देना चाहिए।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.