Voice of Eastern India

अनंत सिंह और गुंजन सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिलने के बाद मिली राहत


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
गोपालगंज सिविल कोर्ट में सोमवार को आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह पेश हुए। दोनों के कोर्ट पहुंचने की सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी, जिसके बाद उन्हें बड़ी राहत मिली।

हथियार वाले मामले में थी पेशी

जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना में 2 मई को आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में अदालत ने दोनों को पेश होने का निर्देश दिया था। निर्धारित तिथि पर अनंत सिंह और गुंजन सिंह अपने समर्थकों के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे और न्यायालय के समक्ष हाजिर होकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। दोनों के अदालत पहुंचने के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई थी, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रहे।

मुझ पर लगाए गए आरोप साजिश का हिस्सा : अनंत सिंह 

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को जमानत दे दी। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद समर्थकों ने दोनों का स्वागत किया। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बताया कि “मुझ पर लगाए गए आरोप साजिश का हिस्सा हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आज अदालत से न्याय मिला है।” आर्म्स एक्ट से जुड़े इस मामले में फिलहाल दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई है। वहीं, कोर्ट परिसर में सुरक्षा के बीच पूरी न्यायिक प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.