Voice of Eastern India

अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
साकेत कुमार / पटना :
पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई गई।

शपथ के बाद प्रशांत किशोर ने इसे अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आज से वे बिहार विधानसभा के सदस्य बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इस सदन में कर्पूरी ठाकुर, श्री बाबू, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे नेताओं ने बिहार के हित में काम किया है।

उन्होंने आगे कहा कि अब उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य बिहार के लिए काम करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.