Voice of Eastern India

आज दिल्ली रवाना होंगे सीएम सम्राट, केंद्रीय मंत्रियों संग होगी बैठक


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम दिल्ली के लिए होंगे। दिल्ली दौरे के दौरान वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। खबर है कि सीएम सम्राट दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर वे केंद्रीय मंत्रियों संग विचार-विमर्श करेंगे। केंद्र की योजनाओं और बिहार में उनके क्रियान्वयन को लेकर विशेष चर्चा होगी। 

बिहार की विकास परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय स्तर पर बातचीत की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व के साथ बिहार के राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा संभव है।

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा बिहार के विकास और केंद्र से बेहतर समन्वय के लिहाज से अहम है।  

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.