Voice of Eastern India

इमामगंज-शेरघाटी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर



शेरघाटी अनुमंडल के इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित एसएच-69 पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
राहुल कुमार/शेरघाटी:
शेरघाटी अनुमंडल के इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित एसएच-69 पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान विशुन बिगहा निवासी धनंजय कुमार और दिनेश भुइयां के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक विक्रम कुमार भी विशुन बिगहा का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान एसएच-69 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धनंजय कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दिनेश भुइयां की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में विक्रम कुमार का पैर कट गया है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया।

दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सुकेश कुमार ने लोगों को उचित आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.