Voice of Eastern India

काम में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, 13 DEO को नोटिस



शिक्षा विभाग ने एक साथ 13 डीईओ को शो कॉज किया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
शिक्षा विभाग ने एक साथ 13 डीईओ को शो कॉज किया है। जानकारी मिली है कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान में लापरवाही मामले में यह एक्शन लिया गया है। 

इस कड़ी में अररिया, बेगूसराय, जमुई, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, नवादा, पटना, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सारण, शेखपुरा और वैशाली डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विभाग को इन जिलों में वर्क इन प्रोग्रेस की स्थिति शून्य मिली है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही का मामला सामने आने के बाद विभाग ने इसे खेदजनक बताया है। 

शो कॉज का जवाब देने के लिए सभी डीईओ को 24 घंटे का समय दिया गया है। निदेशक प्रशासन ने संबंधित सभी डीईओ को पत्र भेजा है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।  

जानकारी मिली है कि बेगूसराय डीईओ पर इससे पहले भी गंभीर आरोप लगे है और उन्हें शो कॉज भी किया जा चुका है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.