Voice of Eastern India

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे



सारण जिले के मकेर प्रखंड के बाघाकोल और हैज़लपुर में मुख्य बांध टूटने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
पवन कुमार सिंह/छपरा:
सारण जिले के मकेर प्रखंड के बाघाकोल और हैज़लपुर में मुख्य बांध टूटने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल स्थिति पर नजर बढ़ा दी है।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार मौके पर पहुंचकर बांध टूटने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया है। अधिकारियों की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है और लोगों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने की तैयारी की जा रही है।

बांध ध्वस्त होने के बाद आसपास के इलाकों में पानी के फैलाव की स्थिति पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए है। अधिकारियों द्वारा मौके से स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.