नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की खनपुरा पंचायत के परतापुर बाजार स्थित GS Electronic & Sound दुकान में चोरों ने करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।
न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की खनपुरा पंचायत के परतापुर बाजार स्थित GS Electronic & Sound दुकान में चोरों ने करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और 80 हजार रुपये नकद, Apple iPhone 13 Pro Max, वीवो समेत अन्य मोबाइल फोन और साउंड सिस्टम के उपकरण लेकर फरार हो गये।
पहचान छिपाने के लिए चोर ने दुकान में लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए, लेकिन DVR नहीं खोज पाये। इससे पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दुकानदार मोहम्मद एहसान उर्फ गोल्डन ने फुटेज पुलिस को सौंप दी है।
दुकानदार की शिकायत पर सिरदला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी गए आईफोन का IMEI नंबर भी पुलिस को दिया गया है, ताकि मोबाइल की ट्रैकिंग में मदद मिल सके।
