न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
शंभू भगत / भागलपुर: पटना के बापू सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के आवासों की चाबी लाभुकों को सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में लाभुकों को आवास की चाबी सौंपी इसी कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में सीधा प्रसारण किया गया।
यहां जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, सांसद अजय मंडल, उप विकास आयुक्त और जिला परिषद अध्यक्ष की मौजूदगी में स्थानीय लाभुक कार्यक्रम से जुड़े इस दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताई कि भागलपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 22,672 लाभुकों के आवास पूर्ण हो चुके हैं।
वहीं 39,262 लाभुकों को दूसरी किस्त और 27,000 लाभुकों को तीसरी किस्त की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत आवास निर्माण पूरा होने के बाद लाभुकों को उनके घर की चाबी सौंपने की प्रक्रिया भी की जा रही है
