Voice of Eastern India

बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त बने विनय कुमार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ



बिहार के DGP विनय कुमार ने आज राज्य मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
विजय शेखर सिंह/पटना:
बिहार के DGP विनय कुमार ने आज राज्य मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया। 

गुरुवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी समारोह में शामिल रहे। इनके अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। 

बता दें कि विनय कुमार ने हाल ही में VRS लिया है। वे बिहार के DGP पद पर सेवारत थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को उनकी राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी थी। 

मुख्य सूचना आयुक्त के चयन को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की पिछले दिनों बैठक हुई। इस बैठक में सहमति के बाद विनय कुमार के नाम को स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी थी।

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में विनय कुमार बिहार में सूचना का अधिकार (RTI) कानून से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलों की सुनवाई और सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों के निपटारे में मुख्य सूचना आयुक्त की भूमिका अहम होती है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.