Voice of Eastern India

बिहार पुलिस को मिले 18 पुलिस पदक, दो अफसर को राष्ट्रपति पदक 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
साकेत कुमार / पटना :
 स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस को 18 पदक दिए हैं। इस कड़ी में इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को वीरता के लिए गैलंट्री मेडल, जबकि दो अफसरों को राष्ट्रपति पदक मिला है। आईजी संजय कुमार और एसपी बीना कुमारी को राष्ट्रपति पदक मिला है। बिहार पुलिस को स्वतंत्रता दिवस पर कुल 18 पुलिस पदक प्राप्त हुए हैं। बता दें कि साल 2025 में बिहार पुलिस को 15 पदक मिले थे।

15 को मिला सराहनीय सेवा पदक 

इसके अलावा डीआइजी राकेश कुमार सिन्हा और एसपी इम्तियाज़ अहमद समेत 15 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए सराहनीय पदक की घोषणा की गई है। पिछले साल 2025 में बिहार पुलिस को 15 पदक मिले थे।

इन्‍हें मिला सराहनीय सेवा पदक 

  • राकेश कुमार सिन्हा-डीआईजी 
  • इम्‍तेयाज अहमद-एसपी 
  • मो इरशाद आलम-इंस्‍पेक्‍टर
  • मुकेश कुमार सिंह- एएसआई 
  • लवकुश कुमार-एएसआई 
  • राकेश कुमार सिंह-एसआई 
  • शंभु नाथ सिंह-हवलदार 
  • संतोष छेत्री-एसआई 
  • संतोष अले मगर-हवलदार 
  • रुपेश थापा-हवलदार 
  • तपन गुरुंग-कांस्‍टेबल 
  • छत्रबहादुर थापा-कांस्‍टेबल 
  • संतोष कुमार ठाकुर-कांस्‍टेबल 
  • अमिताभ गिरी-एएसआई 
  • आनंद प्रकाश-एएसआई
     

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.