Voice of Eastern India

बिहार मुक्त विद्यालयी बोर्ड के उप निदेशक पर EOU की कार्रवाई, 3 ठिकानों पर रेड


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार मुक्त विद्यालयी बोर्ड के उप निदेशक पर EOU की कार्रवाई की गई है। बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने केस दर्ज किया है। 

इस मामले में ज्ञात आय से अधिक करीब 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये की संपत्ति अर्जित करने की जानकारी मिली है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 90.04 प्रतिशत अधिक बताई गई है। 

EOU थाना कांड संख्या 19/26, दिनांक 19 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अजय कुमार सिंह को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। 

पटना के खाजपुरा स्थित चन्द्रतारा भवन में EOU की टीम ने तलाशी शुरू की है। बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड, मिठापुर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भी तलाशी जारी किया है। बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित पैतृक मकान पर भी अलग टीम पहुंची है। तीन ठिकानों पर DSP स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.