Voice of Eastern India

बिहार में अब हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, जानें कब से शुरू होगी सेवा


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना:
स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए बिहार में अब हर महीने विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका शिविर का आयोजन 25 अगस्त से हर चौथे मंगलवार को होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार यहां छात्रों की शिकायतों का 30 दिनों में समाधान होगा। वहीं, आज 17 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का लोकार्पण किया जाएगा। 

इस पोर्टल पर छात्र अपनी शैक्षणिक शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इस कड़ी में यहां कक्षा, शिक्षक, परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जाएंगी। इसके अलावा यहां फीस, बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई की शिकायत भी दर्ज होंगी। 

जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल-कॉलेज और छात्रावासों में इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों से सुझाव भी लिए जाएंगे। शिकायत से असंतुष्ट छात्र मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय शिविर में अपनी बात रख सकेंगे। यह निर्देश समान प्रशासन विभाग ने जारी किया है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.