Voice of Eastern India

बिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केले की खेप से 1,692 लीटर बीयर बरामद


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
विकाश कुमार / बाढ़ :
बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई 16 जुलाई 2026 को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

केले की खेप में छिपी थी शराब 

सूचना मिलते ही मरांची थाना पुलिस ने जियो पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक सफेद रंग के पिकअप बोलेरो वाहन को घेरकर उसकी तलाशी ली। प्रथम दृष्टया वाहन में कच्चे केले लदे हुए दिखाई दिए, लेकिन जब पुलिस ने केले की खेप हटाकर गहन जांच की तो उसके नीचे बड़ी मात्रा में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग क्लासिक प्रीमियम बीयर छिपाकर रखी गई थी।

वाहन चालक अरेस्ट 

पुलिस ने मौके से वाहन चालक जसकरण जोशी (उम्र करीब 21 वर्ष), पिता पिंटू जोशी, निवासी छता पठार, काली पहाड़ी, जीटी रोड, थाना साउथ आसनसोल, जिला पश्चिम बर्धमान (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया। 

शराब व फोन बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप बोलेरो (रजिस्ट्रेशन संख्या WB-37H-0958), एक सिल्वर रंग का ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल तथा किंगफिशर स्ट्रॉन्ग क्लासिक प्रीमियम बीयर के 141 कार्टन, जिनमें कुल 3,384 बोतलें और लगभग 1,692 लीटर बीयर बरामद की। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शराब की खेप को केले के नीचे छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। बरामद शराब के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य तस्करों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए छापेमारी जारी है।

गिरोह का होगा पर्दाफाश

मरांची थाना पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.