Voice of Eastern India

बिहार में महिलाएं बन सकेंगी पिंक बस ड्राइवर, इस उम्र वालों को ट्रेनिंग पूरी होती ही मिलेगी नौकरी


न्यूज 11 भारत  / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
पटना समेत राज्य के विभिन्न शहरों में चलाई जा रहीं करीब 100 पिंक बसों के लिए नए सिरे से महिला ड्राइवरों को चुना जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की ओर से महिला चालकों के दूसरे चरण का रजिस्ट्रेशन और प्रशिक्षण जल्द शुरू होने वाला है।

30 दिनों का विशेष प्रशिक्षण 

जल्द ही निगम के स्तर से इसका विज्ञापन जारी किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को औरंगाबाद के प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ड्राइविंग का अभ्यास शामिल होगा।

12 महिला ड्राइवरों को मिल चुकी है ट्रेनिंग 

इसके पहले पिंक बसों के लिए पहले चरण में 12 महिला चालकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है जो पटना की सड़कों पर बस चलाने का अभ्यास कर रही हैं। अब दूसरे चरण में और अधिक इच्छुक महिलाओं को शामिल करने की तैयारी चल रही है। 

आयु सीमा 21-40 वर्ष

पिंक बस चालक बनने के लिए महिला की आयु 21 से 40 वर्ष और वैध ड्राइविंग लाइसेंस लाइसेंस जरूरी है। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को संविदा के आधार पर ड्राइवर के रूप में नियुक्ति मिलेगी।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.