Voice of Eastern India

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना:
बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है। जानकारी मिली है कि बिहार में अपनी खुद की IPL फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन किया जा रहा है। 

इस कड़ी में पूर्व COO, Kings XI Punjab  राजीव खन्ना से महत्वपूर्ण चर्चा भी किया गया है। बता दें कि राजीव खन्ना Rajasthan Royals के VP रह चुके हैं। इस चर्चा में खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन भी शामिल रहे हैं। 

जानकारी मिली है कि बिहार में IPL आयोजन की संभावनाओं पर इस दिन विस्तृत विचार-विमर्श किया गया है। अब राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को लेकर भी लोगो की उम्मीदें बढ़ गई हैं। साथ ही मोइन-उल-हक स्टेडियम के प्रस्तावित पुनर्विकास पर भी चर्चा की गई। बिहार क्रिकेट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। 
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.