Voice of Eastern India

महिला आयोग का परिसर बना रणक्षेत्र, सुनवाई के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट 



बिहार राज्य महिला आयोग में बुधवार को अचान तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार राज्य महिला आयोग में बुधवार को अचान तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। दरअसल सुनवाई के बाद यहां दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। 

पटना में बिहार महिला राज्य आयोग के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर हुए विवाद ने गंभीर रूप धारण कर लिया। 

जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आयोग के बाहर ही आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ने आयोग परिसर में ही तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। 

घटना के बाद बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कोतवाली थाने को इसकी सूचना दी और तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई। घटना के बाद आयोग परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.