Voice of Eastern India

मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस पर की थी फायरिंग


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना के बहुचर्चित बंटी यादव अपहरण-मर्डर केस का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया का गुरुवार को पटना में एनकाउंटर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में एलएनटी से पूरब बांस घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर सुबह करीब 3 बजे ये मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसकी गोली पुलिस की कार की बोनट पर लगी।

दाहिए पैर में लगी गोली 

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो कि रवीश के दाहिने पैर में लगी। उसके बाद उसे इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है। मौके पर कुल 2 राउंड फायरिंग हुई है, जिसमें से एक राउंड पुलिस ने जबकि एक राउंड रवीश ने की। मौके से एक खोखा, एक कारतूस, एक देसी कट्टा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार रवीश नेपाल भागने की तैयारी में था। उसके और बंटी के बीच वर्चस्व की लड़ाई थी।

क्या है मामला 

बंटी यादव की किडनैपिंग और मर्डर केस में पटना पुलिस रवीश को खोज रही थी। सूचना मिली थी कि रवीश एलएनटी घाट से होते हुए पटना लौट रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जैसे ही उस इलाके में पहुंची वैसे ही आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली कोतवाली थाना की सरकारी गाड़ी की बोनट पर लगी। हालांकि गाड़ी में मौजूद थाना प्रभारी (SHO) समेत अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।

हत्या के बाद से था फरार

पुलिस के अनुसार, बंटी यादव की हत्या के बाद से रवीश लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से छापेमारी की जा रही थी। गुरुवार को उसके पटना आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया, जिस दौरान मुठभेड़ हुई। 2 राउंड गोली चली है। रवीश पर पटना के कई थानों में लूट-रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.