न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार/मोतिहारी: बिहार के रक्सौल में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी के पास जाने की जिद में एक युवती हाथ में चाकू लेकर टावर पर चढ़ गई।
युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश चलती रही। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना की पूरी वजह और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
