Voice of Eastern India

राजमिस्त्री की चाकू गोदकर हत्या, भूमि विवाद पर गहराया शक


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

सागर शुक्ला / बेतिया :  बेतिया जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित भगड़वा नहर के समीप रविवार की देर रात चाकू से गोदकर एक राजमिस्त्री की हत्या कर दिए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया पंचायत के वार्ड संख्या-09 निवासी मोतीलाल पटेल के पुत्र धामू पटेल (35) के रूप में हुई है।

मृतक के बड़े भाई मोहन पटेल ने बताया कि धामू पटेल पिछले करीब छह महीने से बेतिया के छावनी इलाके में एक मकान निर्माण कार्य में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। वह अपने साथ एक मजदूर को भी काम पर ले जाता था। रविवार को भी धामू अपने साथ मजदूर रामायण यादव को काम कराने के लिए ले गया था। काम समाप्त होने के बाद धामू रामायण यादव को उसकी बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान भगड़वा नहर के समीप उस पर हमला कर दिया गया।

मजदूर रामायण यादव ने बताया कि वह रोजाना धामू पटेल के साथ काम करने जाता था। घटना के दिन भी वह उसके साथ काम करने गया था। काम समाप्त होने के बाद धामू उसे मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ने के लिए निकला था। रामायण को घर छोड़कर वापस लौटने के दौरान ही धामू के साथ यह घटना हुई।

इधर, मृतक के भाई मोहन पटेल ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से धामू का पिछले करीब छह महीने से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आरोपितों ने पहले उसके भाई के साथ मारपीट की और फिर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने घटना में भूमि विवाद को मुख्य कारण बताते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे भूमि विवाद है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.