Voice of Eastern India

शोभा ओहटकर बनीं BSSC की नई अध्यक्ष


न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम निर्णय लेते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी शोभा ओहटकर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. सरकार के आदेश के अनुसार, हाल ही में सेवानिवृत्त हुईं शोभा ओहटकर पदभार ग्रहण करने की तिथि से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी. वह सरकार के अगले आदेश तक आयोग की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहेंगी.

अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए गए अरविंद कुमार चौधरी
नई नियुक्ति के साथ ही बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अरविंद कुमार चौधरी को इस दायित्व से मुक्त कर दिया गया है. अब आयोग की सभी प्रशासनिक और कार्यकारी जिम्मेदारियां नियमित अध्यक्ष के रूप में शोभा ओहटकर के नेतृत्व में संचालित होंगी.

यह भी पढ़ें- 2018 के चर्चित आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति चंद्रशेखर वर्मा को 7-7 साल की सजा

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.