Voice of Eastern India

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती



अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव में विरोध पर ललन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से उस वक्त चूक हुई थी। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
सोमवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुए। उससे पहले अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर उन्होंने कहा कि संजय झा ने मुझसे बात किया था। मैंने अनंत सिंह से भी बातचीत की है। अनंत सिंह के भी कुछ मुद्दे हैं कुछ शिकायतें हैं। 

अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद सुलझाने की कवायद शुरू है। बता दें कि ललन सिंह को पार्टी ने विवाद शांत कराने की जिम्मेदारी दी थी। 

इस संबंध में ललन सिंह ने कहा कि कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी। ताली एक हाथ से नहीं बजती। अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव में विरोध पर ललन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से उस वक्त चूक हुई थी। 

अनंत सिंह ने कहा था कि जिसने मेरा विरोध किया, उसके लिए वोट नहीं मांगेंगे। इस बारे में ललन सिंह ने अनंत सिंह से सार्वजनिक बयान देने से मना किया है। अनंत सिंह भी सार्वजनिक बयान नहीं देने पर सहमत हुए हैं। 

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.