Voice of Eastern India

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, छह की मौत, CM सम्राट ने जताया दुख


न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क:  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब छह बजे 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर अंडरपास की पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बाईं ओर एल्युमिनियम गार्ड तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई। हादसे में बिहार पुलिस के दारोगा, एक कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई और 22 यात्री घायल हो गए। 

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

मिली जानकारी के अनुसार श्री सरोज ट्रैवल्स की स्लीपर में बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। हादसे के वक्त अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। तभी सुबह लगभग छह बजे औरास क्षेत्र के निंभाखेड़ा के पास चालक को झपकी आने से बस का पिछला हिस्सा अंडरपास के कंक्रीट डिवाइडर से टकरा गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर बाईं ओर आ गई और एल्यूमिनियम गार्ड तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई। बस के पलटते ही कई यात्री सीटों से उछलकर एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे।

बिहार के दारोगा व कैदी समेत छह की मौत

घटना के बाद यूपीडा और औरास पुलिस ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां बिहार के सिवान निवासी दारोगा रविचरन व हरियाणा निवासी कैदी छत्रपाल को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके साथ मौजूद एक सिपाही भी घायल हो गए हैं। 

दारोगा कैदी के बयान दर्ज कराने दिल्ली ले गए थे

दारोगा कैदी का बयान दर्ज कराने दिल्ली ले गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। हादसे में गोरखपुर निवासी सुरेश जायसवाल, विजेशी गुप्ता और विजय कुमार की भी मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की भारी और हल्के वाहनों की लेन लगभग एक घंटे तक बंद रही।

CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हादसे में कई मौतों पर CM सम्राट चौधरी का शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्नाव सड़क हादसे के बाद शोक संतप्त परिवारों के प्रति सीएम ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.