Voice of Eastern India

आज बिहार के 97.84 लाख लाभार्थियों को मिले 1100 रुपये मासिक पेंशन, जानें पूरी डिटेल


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में सरकार ने प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया है। 

आज लगभग एक करोड़ खाते में भेजी गई राशि

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के कुल 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में इस महीने 1,423.94 करोड़ रुपये की पेंशन राशि आज डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना साथ ही उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग करना है। 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर किया साझा

सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसे राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया। सीएम ने अपने पोस्ट में कहा कि बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,100 रुपये की पेंशन राशि भेजने की व्यवस्था की है। 

योजना को अधिक प्रभावी बना रही सरकार- सीएम

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। समय पर पेंशन राशि मिलने से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा होगी।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.