Voice of Eastern India

आरक्षण पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- हम लोगों को ऊंची जाति…


न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को ऊंची जाति की चिंताओं को भी देखने की जरूरत है। हमाी पार्टी हर जाति समावेश की बात करती है। 

ऊंची जाति के लोगों में भी चिंताएं हैं तो उसको भी दूर करने की जिम्मेदारी हमारी होगी। मुझे चिंता इस बात की है मैं जिस जाति का प्रतिनिधित्व करता हूं, मैं उसके लिए आवाज बुलंद करता हूं, तो उस जाति से आने वाले नेता उनकी आवाज को बुलंद करें। 

स्वर्ण समाज के लोगों की भी समस्या को हमारी पार्टी देखेगी। मंत्री के आरोप को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि मंत्री किस पार्टी के हैं कहां के हैं। अगर बिहार का है तो, मैं खुद इस बात को कहता हूं कि अगर वह मेरी पार्टी का है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। मैं भी इसकी जिम्मेदारी लूंगा। मैं खुद बिहार सरकार से आग्रह करता हूं कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मेरी पार्टी का विधायक, मंत्री या फिर मेरे परिवार का भी कोई सदस्य होगा तो मैं उसको सजा दिलाने का काम करूंगा।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.