Voice of Eastern India

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में आज अपने कार्यालय कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक की।

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिहार विधान मंडल के माननीय सदस्यों को AI के विषय में जागरूक करने, विविध क्षेत्रों में AI के उपयोग एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS ( प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल के उपयोग पर एक कार्यशाला विधान सभा में आयोजित की जायेगी।

इस कार्यशाला का उद्देश्य माननीय सदस्यों को AI की मूल अवधारणाओं से परिचित कराना, विधायी कार्यों, नीति निर्माण एवं जनसेवा में AI के उपयोग की जानकारी देना तथा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS ( प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल के उपयोग पर प्रशिक्षित करना है। माननीय अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों को इससे संबंधित तैयारियां शीघ्र पूरी करने का निदेश दिया।

इस बैठक में योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती एन० विजयालक्ष्मी, संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव श्री रॉबर्ट एल० चोंग्थू, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव एवं सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.