Voice of Eastern India

ऋतुराज सिन्हा ने पीएम मोदी के 4,399 दिन पूरे होने पर बधाई दी, कहा—स्थिर सरकार से भारत का ऐतिहासिक विकास


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना –   भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4,399 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर सेवा देने और भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इसे एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास, समर्थन और लोकतांत्रिक आस्था का प्रतीक बताया।

हाईलाइट्स – 

  • ऋतुराज सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के 4,399 दिन पूरे होने पर बधाई दी।
  • स्थिर सरकार और सशक्त नेतृत्व को भारत की प्रगति का आधार बताया।
  • अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर, G20 और डिजिटल इंडिया जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया।
  • भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बताया।
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा में ऐतिहासिक बदलाव पर जोर दिया।
     

 विकास और सुशासन की दिशा में प्रमुख उपलब्धियाँ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जिनमें अनुच्छेद 370 का समापन, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, जी-20 की सफल अध्यक्षता, डिजिटल इंडिया और यूपीआई क्रांति, वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार तथा चंद्रयान-3 जैसी उपलब्धियाँ शामिल हैं। इनके माध्यम से भारत की वैश्विक पहचान और सुदृढ़ हुई है।

भविष्य की दिशा और विकास का संकल्प

ऋतुराज  सिन्हा के अनुसार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आधारभूत ढांचे के विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से आम नागरिकों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए कहा कि भारत आगे भी विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें – भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, कटकेनवा बॉर्डर पर एसएसबी की चौकसी बढ़ी

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.