Voice of Eastern India

कोई ट्रेन रद्द तो किसी का बदला रूट, जोगबनी-सिलीगुड़ी और कटिहार डेमू के भी थमे पहिए


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार-बारसोई रेलखंड पर नॉन इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। इसकी वजह से जोगबनी-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। वहीं कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, जिससे यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

19 और 20 जून तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें 

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 75745/75746 कटिहार-जोगबनी-कटिहार डेमू ट्रेन का परिचालन आगामी 19 जून तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 15723/15724 जोगबनी-सिलीगुड़ी-जोगबनी एक्सप्रेस अब 20 जून नहीं दौड़ेगी। इससे रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों, छोटे व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोलकाता एक्सप्रेस का रूट भी रद्द

इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेन संख्या 13159 कोलकाता-जोगबनी एक्सप्रेस को 17 जून तथा वापसी में ट्रेन संख्या 13160 जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस को 18 जून तक आंशिक रूप से रद्द किया गया है। रेलवे के मुताबिक, कटिहार-बारसोई रेलखंड पर ट्रैक और सिग्नलिंग को आधुनिक बनाने के लिए यह ब्लॉक लिया गया है, जो रेल सुरक्षा और सही परिचालन व्यवस्था के लिए जरूरी है।

कुल 16 ट्रेनों के मार्गों में किया गया है बड़ा बदलाव

इस नॉन इंटरलाकिंग कार्य के कारण एनएफ रेलवे की कुल 16 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। वहीं, 4 ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है तथा कई अन्य ट्रेनों के समय और परिचालन में भी आंशिक बदलाव किए गए हैं। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.