Voice of Eastern India

कोसी नदी में पलटी नाव, चार किसान लापता; बच्चे भी शामिल


न्यूज 11 भारत / पटना न्यूज: दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बनरी ढलान के पास बुधवार को कोसी नदी में एक नाव पलट जाने से चार किसान लापता हो गए, जबकि सात लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

नाव का संतुलन बिगड़ने से हादसा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार सभी लोग नदी पार कर अपने खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे थे। बताया जाता है कि नाव पर कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। नदी पार करने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और तेज धार में फंसने के कारण उसमें पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव नदी में डूब गई।

सात लोग तैरकर निकले बाहर

नाव डूबने के बाद सात लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि चार लोग नदी की तेज धारा में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF एवं अन्य बचाव दलों को लगाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

लापता लोगों की खोजबीन जारी 

घटना की जानकारी मिलते ही बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) शशांक राज तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रभाकर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि नदी में लापता लोगों की खोजबीन युद्धस्तर पर जारी है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.