Voice of Eastern India

क्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को इस दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र, जानिए अपडेट


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना:
बिहार में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति और पदस्थापन का शेड्यूल जारी किया गया है। इस कड़ी में तृतीय व चतुर्थ क्षमता परीक्षा पास तथा द्वितीय चरण की काउंसिलिंग पूरी करने वाले शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 

15-18 जुलाई तक मिलेगा नियुक्ति पत्र

मिली जानकारी के अनुसार 8 से 10 जुलाई 2026 तक औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रिंट किए जाएंगे। इसके बाद 11 जुलाई से विद्यालय पदस्थापन पत्र और योगदान पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। 15 से 18 जुलाई तक जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। वितरित किए जाएंगे।

विशेष शिक्षक के रूप में देंगे योगदान 

उसके बाद 20 से 25 जुलाई तक विशेष शिक्षक के रूप में उन्हें विद्यालय में योगदान देना होगा। योगदान की तिथि से संबंधित शिक्षक स्थानीय निकाय शिक्षक पद से स्वतः विरमित माने जाएंगे। यानी योगदान की तिथि से ही विशेष शिक्षक के पद का वेतन देय होगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.