Voice of Eastern India

गया पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, निरंजना नदी तट पर किया पितरों का तर्पण



पितरों का तर्पण करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गया पहुंचे।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अभिषेक राज/गया जी:
विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के अंतिम दिन अपने पितरों का तर्पण करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गया पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गया एयरपोर्ट से वे बोधगया मठ पहुंचे, जहां निरंजना नदी के तट पर उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पितरों का तर्पण किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर बोधगया मठ तक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

निरंजना नदी तट पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान स्थानीय पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

पितृपक्ष के अंतिम दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा गया में पितरों का तर्पण किए जाने के साथ धार्मिक नगरी गया में चल रहे पितृपक्ष मेले के समापन अवसर पर विशेष धार्मिक गतिविधियां देखने को मिलीं।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.